महाशिवरात्रि 2024 की सम्पूर्ण जानकारी | Mahashivratri 2024 Date, Shubh Muhurt, Puajn Vidhi & More

Mahashivratri 2024

बहुत से लोगो को यह संदेह है की इस साल शिवरात्रि 7 मार्च की है या 8 मार्च की। तो यह बता दें की महाशिवरात्रि 2024 वर्ष में 8 मार्च को मनाई जाएगी। शिवरात्रि का यह मंगल दिवस बहुत ही शुभ माना जाता है। और हो भी क्यू ना, इस दिन हमारे भगवान शिव और माँ पारवती का विवाह हुआ था। शिव भक्तों के लिए यह दिन किसी दिवाली से कम नहीं है। तो आइये जानते हैं Mahashivrati 2024 की सम्पूर्ण जानकारी कुछ ही शब्दों में।

Mahashivratri 2024 Date | महाशिवरात्रि 2024 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। शिवरात्रि इस वर्ष 8 मार्च 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि की एक मान्यता यह भी है की इस दिन ही भगवान के 12 ज्योतिर्लिंगों का भी प्राकट्य हुआ था।

Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat | महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि की पूजा करना का शुभ समय 8 मार्च शाम 6 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक ही है। परंतु इसके अतिरिक्त चार प्रहार का मुहूर्त भी है जो इस प्रकार है-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय – शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा का समय – रात 09 बजकर 28 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट तक

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा का समय – रात 12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 03 बजकर 34 मिनट तक

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय – प्रात: 03.34 से प्रात: 06:37

निशिता काल मुहूर्त – रात में 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक (9 मार्च 2024)

व्रत पारण समय – सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक (9 मार्च 2024)

Mahashivratri 2024 Pujan Vidhi | महाशिवरात्रि पूजन विधि

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं।

उसके बाद 8 लोटे केसर जल चढ़ाएं. उस दिन पूरी रात का दीपक जलाएं।

चंदन का तिलक लगाएं, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाए।

अंत में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटे।

ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय, रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः मंत्रों का जाप करें।

इस दिन शिव पुराण का पाठ जरूर करें। अंत में आप हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भी पढ़ सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण भी किया जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को क्या चढ़ाएं

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तीन पत्तों वाला बेलपत्र अर्पण करें। भगवान शिव को उनकी अति प्रिय भांग ज़रूर चढ़ाएं। भांग को आप दूध में मिलाकर चढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त शुद्ध गन्ने का रस, धतुरा भी चढ़ा सकते हैं। मन की अशांति दूर करने के लिए शिव जी गंगाजल से अभिषेक करें।

Mahashivratri 2024 Upay | महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय

1. यदि वैवाहिक जीवन में समस्या हेतु:

पति पत्नी साथ में घर के पूजाघर में शिव पारवती की तस्वीर लगाएं और उनकी पूजा कर भगवान शंकर और माता गौरी का स्मरण करें। साथ ही भगवान शिव के मन्त्रों का जाप करें।

2. जीवन में सुख संमृद्धि पाने हेतु:

महादेव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं एवं शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का पाठ करें। इससे आपके जीवन में सुख संमृद्धि आएगी।

3. संतान से संबंधित समस्या हेतु:

महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जलाभिषेक करें। ऐसा करने से संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

4. आर्थिक समस्या हेतु:

रोजाना भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इससे घर की सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Bhaktibhaav की ओर से आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Content