Mathura, Vrindavan & Barsana Holi 2024 Calendar
मथुरा, वृन्दावन एवं बरसाना में होली 2024 का शेड्यूल

देश विदेश से लोग भारत की होली का आनंद लेने ब्रज आते हैं। ब्रज की होली का अपना महत्त्व है। भारतीय ही नहीं, सभी देशों से आये पर्यटकों के लिए ब्रज की होली का आनंद लेना जीवन का अद्बुध अनुभव देता है।

इस वर्ष होली का उत्सव 25 मार्च को मनाया जायेगा। 24 मार्च को होलिका दहन के बाद 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। भगवान कृष्ण से सम्बंधित ब्रज (उत्तर प्रदेश) की होली का महत्त्व बहुत अधिक है। ब्रज के साथ साथ मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव और गोवर्धन में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है एवं ये शहर अपने होली के अनुष्ठानों के लिए भी प्रसिद्द हैं। बरसाने की लठमार होली लोगों को मज़े करने का एक अलग अनुभव प्रदान करती है। 40 दिनों तक चलने वाला इस पर्व में विभिन्न मंदिरों में अलग अलग उत्सव मनाये जाते हैं, परंतु होली से पहले वाले 7 दिनों में उत्साह बढ़ जाता है। इन 7 दिनों का प्रारंभ बरसाना की लड्डू से होती है और मथुरा की हुरंगा होली पे ख़त्म।

आइये जानते हैं मथुरा, वृन्दावन एवं बरसाना में होली 2024 का शेड्यूल।

Holi Calendar 2024

Mathura, Vrindavan & Barsana Holi 2024 Calendar

मथुरा, वृन्दावन एवं बरसाना में होली 2024 का शेड्यूल

Date & Day (तिथि)Place & Celebration (जगह एवं उत्सव)
17th March (17 मार्च)बरसाना के राधा रानी मंदिर में फाग आमंत्रण महोत्सव एवं लड्डू होली
18th March (18 मार्च)बरसाना के राधा रानी मंदिर में लट्ठमार होली
19th March (19 मार्च)लट्ठमार होली नंदगांव
20th March (20 मार्च)फूलवाली होली बांके बिहारी वृंदावन
20th March (20 मार्च)कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में होली
21st March (21 मार्च)गोकुल में छड़ी मार होली
23rd March (23 मार्च)राधा गोपीनाथ मंदिर वृन्दावन में विधवा महिलाओं द्वारा खेली जाने वाली होली
24th March (24 मार्च)होलिका दहन और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली
25th March (25 मार्च)रंग वाली होली मथुरा-वृंदावन
26th March (26 मार्च)बलदेव में दाऊजी मंदिर पर हुरंगा होली

होली के उत्सव में यदि होली के भजन एवं गीत ना सुनाई दें तो होली कुछ हद तक फीकी फीकी सी लगती है। इन भजनों एवं गीतों की सूची नीचे दी गयी है।

Holi Songs and Bhajans (होली के गीत एवं भजन)

 

Holi Bhajan (होली के भजन)

  1. Aaj Biraj Mein Hori Re Rasiya | आज बिरज में होली रे रसिया
  2. Holi Khele Re Sanwariya Holi Khele Re | होली खेले रे सांवरिया होली खेले रे
  3. Rasiya Ko Naar Banao Ri | रसिया को नार बनाओ री रसिया को
  4. Ye Mast Mahina Fagun Ka | ये मस्त महीना फागुन का
  5. Rang Mat Daare Re Sanwariya | रंग मत डारे रे सांवरिया
  6. Jahan Jahan Radhe Wahan Jayenge Murari | जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी
  7. Holi Khelan Aayo Shyam Aaj | होली खेलन आयो श्याम आज
  8. Naina neecha karle shyam se | नैना नीचा करले श्याम से
  9. Holi Khel Rahe Nandlal | होली खेल रहे नंदलाल
  10. Bhaga Re Bhaga Dekho Nandlala | भागा रे भागा देखो नंदलाला

 

Holi Songs (होली के लोकप्रिय गीत)

  1. Holi Khele Raghuveera | होरी खेले रघुवीरा
  2. Rang Barse Bheege Chunarwali Song | रंग बरसे भीगे चुनरवाली
  3. Are Ja Re Hat Natkhat | अरे जा रे हट नटखट
  4. Holiya Mein Ude Re Gulal | होलियाँ में उडे रे गुलाल
  5. Holi Ke Din Dil Khil Jaate Hain | होली के दिन दिल खिल जाते हैं
  6. Jai Jai Shiv Shankar | जय जय शिव शंकर
  7. Ang Se Ang Lagana | अंग से अंग लगान
  8. Jogi Ji Dheere Dheere Song | जोगी जी धीरे-धीरे
  9. Holi Re Holi Rangon Ki Doli | होली रे होली रंगों की डोली
  10. Aaj Na Chhodenge | आज न छोड़ेंगे

Related Content